कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय पिपरी में ईएसआईसी के 75वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली में कार्मिकों ने अपने बच्चों एवं परिवार के साथ उपस्थिति दर्ज कराई। रैली के विजेता एवं उपविजेता क्रमशः मानवी शुक्ला एवं रुद्राक्ष यादव रहे। अन्य प्रतिभागियों में अंशिका, प्राकृत, अयांश, रुहान, शिबी एवं यश आदि रहे। सभी प्रतिभागियों को चिकित्सा अधीक्षक की तरफ से पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आशुतोष दत्त त्रिपाठी मौजूद रहे। संवाद