फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 श्रमिक पुत्रों में वितरित किया गया साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर स्थित श्रम प्रवर्तन कार्यालय में शुक्रवार को श्रमिक पुत्रों को साइकिल बांटी गई। इसके साथ ही श्रम विभाग की अन्य योजनाओं के तहत पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिया गया। मुख्य अतिथि रहे सदर विधायक भूपेश चौबे ने साइकिल वितरित की। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग की तरफ से तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। असंगठित क्षेत्र के श्रमिक पंजीकरण कराकर श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इस दौरान मृत्यु अंत्येष्टि योजना के तहत पांच लाभार्थियों में सहायता राशि वितरित की गई। बालिका आशीर्वाद योजना के तहत तीन लाभार्थियों में एफडी प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनुज वर्मा ने बताया कि 365 श्रमिक पुत्रों का साइकिल वितरण के लिए चयन किया गया है। कक्षा नौ, 10, 11 व 12 की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर इस योजना का लाभ पंजीकृत श्रमिकों के पुत्र एवं पुत्रियों को मिलता है। इस मौके पर मो. नौशाद जिला समन्वयक नया सवेरा योजना, दिनेश बियार, दीनानाथ पांडेय, संजय मिश्रा, दीपक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें