डाला। स्थानीय डाला वन रेंज में कई जगह वन विभाग की टीम ने रविवार को जेसीबी मशीन से नदी की तरफ से जाने वाले रास्ते को कटवा दिया। टीम में शामिल विभाग के रमापति द्विवेदी का कहना था कि ऐसा नदी से बालू खनन रोकने के लिए किया गया है। टीम ने रविवार को कोटा में कनहर नदी किनारे संपर्क मार्ग सरपतवा, जोगिया वीर आदि जगहों पर रास्ता कटवा दिया। टीम में इरफान खान, वीरेंद्र शर्मा, विजय शंकर उपाध्याय आदि शामिल रहे।