फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पोल में लगे स्टे वायर में उतरा करंट, बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह कक्षा-4 का छात्र था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

डूमरडीहा गांव के भठ्ठी मोड़ निवासी रामप्यारे गोंड का पुत्र शिवबरन (10) घर के पास खेल रहा था। खेलते हुए उसने बिजली पोल में लगे स्टे तार को स्पर्श कर दिया। तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से छात्र झुलस गया। ग्रामीण उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें