फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर प्लांट सीट, दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। अवैध परिवहन व बिना परमिट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक क्रशर प्लांट को सीज कर दिया। प्लांट संचालक पर ओवरलोड गिट्टी का परिवहन कराने का आरोप है। इस मामले में खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है। बग्घानाला खनिज जांच चौकी पर गत छह जुलाई की सुबह एक ट्रक पर ओवरलोड गिट्टी लदी पाई गई थी। बारह पहिया वाले ट्रक पर 14 घन मीटर गिट्टी लादने का मानक है जबकि इस पर 20 घन मीटर गिट्टी लदा था। जांच के बाद एसडीएम श्रीप्रकाश चंद्र, सीओ भास्कर वर्मा, खनन निरीक्षक जीके दत्ता व सर्वेयर संतोष पाल की टीम ने बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र स्थित रास पहाड़ी में स्थापित आरसीएम स्टोर क्रशर को सीज कर दिया। अग्रिम आदेश तक क्रशर प्लांट संचालित न करने और प्लांट पर मौजूद उप खनिज विस्थापित न होने के आदेश भी दिए गए। एसडीएम ने बताया कि ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। क्रशर प्लांट सीज होने से खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें