चोपन/रामगढ़। सीआरपीएफ के 148वीं बटालियन के कनछ में तैनात जवानों ने बृहस्पतिवार को नगर के कई स्थानों को सैनिटाइज किया। कमांडेंट राजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में नगर के बस स्टैंड से बैरियर तक पूरे नगर को सैनिटाइज करने का कार्य किया। कमांडेंट ने बताया कि कोरोना वायरस को भगाने के लिए जहां पूरा देश पूरी तरह से सक्रिय हैं वहीं हम लोग भी अपने स्तर से एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं, ताकि अपने देश व समाज से कोरोना जल्द से जल्द समाप्त हो जाए। जनजीवन पहले की तरह सामान्य हो जाये। वहीं भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल ने सभी जवानों को अंगवस्त्रम दे कर सम्मानित भी किया। रामगढ़: सीआरपीएफ जवानों ने पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पनिकप कलां और गुल्लीडाढ़ गांव को सैनिटाइज किया। डिप्टी कमांडेंट सिलहट मुकेश कुमार तिवारी ने दोनों गांवों के करीब 50 लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया। इस दौरान विमलेश, जयंतकांत सिंह, शिव प्रताप, बृजेश, रंजीत, पिंटू, राजनारायण ने ताली बजाकर जवानों का हौसला बढ़ाया।