फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बजरंग बली की प्रतिमा से मुकुट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। स्थानीय कस्बे में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। चोरअब धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने लगे हैं।बृहस्पतिवार की रात डीसीएफ कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में स्थापित हनुमानजी के मूर्ति से चोरों ने मुकुट चुरा लिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर लोगों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह जब लोग जब कुछ लोग पूजा करने के लिए मंदिर में पहुंचे तो देखा की हनुमान जी के सिर से मुकुट ही गायब है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। डीसीएफ कालोनी निवासी नंदलाल तिवारी, रंजीत सेठ, राकेश श्रीवास्तव, सुभाष गुप्ता सहित अन्य लोगों ने कहा कि नगर में आये दिन चोरी हो रही है। लेकिन मंदिर में घुसकर हनुमान जी के मूर्ति से चांदी के मुकुट चोरी होना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कस्बा चौकी इंचार्ज सजंय सिंह ने बताया कि मंदिर का दरवाजे में ताला बंद नहीं था। इस बीच किसी ने घटना को अंजाम दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें