फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत जुताई करते दिखा मगरमच्छ, तालाब में छोड़ा

विज्ञापन
नगवां ब्लॉक के पौनी गांव के खेत में निकला मगरमच्छ। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के पौनी गांव में बृहस्पतिवार की शाम खेत जुताई करते हुए करीब चार फीट लंबा मगरमच्छ दिखा। विभागीय अधिकारियों के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने मगरमच्छ को तालाब में छोड़ दिया। पौनी निवासी अनिल शुक्ला अपने खेत की जुताई करा रहे थे। मेड़ किनारे करीब चार फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। एकत्रित ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ लिए। सूचना के बाद भी जब वन विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने उसे पास के तलाब में छोड़ दिया। मांची वन रेंज के रेंजर देवेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि मगरमच्छ मिलने की सूचना पर टीम मौके पर गई थी, तब तक ग्रामीण मगरमच्छ को तालाब में छोड़ चुके थे। मगरमच्छ को तालाब से निकलवा कर अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें