सोनभद्र। पिपरी क्षेत्र में स्थित डोगिंया जलाशय में रविवार को मगरमच्छ देखे जाने से हडंकंप मच गया।
जानकारी के अनुसार कुछ लोग रविवार को डोगिंया जलाशय में बोटिंग का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान उन्हे मिट्टी के टीले पर मगरमच्छ दिखा। कुछ देर बार मगरमच्छ पानी में चला गया। स्थानीय लोगों के अनुसार जलाशय में लंबे समय से मगरमच्छ नहीं दिखा था। ऐसे मेें अब एक बार फिर से मगरमच्छ देखे जाने से बोटिंग करने आने वाले लोगों में असुरक्षा की भावना देखी जा रही है। मगरमच्छ दिखने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संबंधित अधिकारी निगरानी में जुट गए हैं।