फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए घेरी कोतवाली

Thu, 04 Aug 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली का घेराव करते बिजौली गांव के ग्रामीण। - फोटो : sonbhadra
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार  को प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया। प्रधान पर मजदूरी मांगने पर एक महिला की पिटाई करने का आरोप लगाया। वहीं, कोतवाल अबरार अहमद ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए कोतवाली को घेरकर नारेबाजी की इसके बाद कोतवाल को तहरीर दिया। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि मनरेगा के तहत दुर्गावती सपरिवार काम करती है। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि कई माह बीतने के बाद भी मजदूरों को अभी तक मेहनताना नहीं मिला है। कुछ दिन पूर्व दुर्गावती मजदूरी मांगने के लिए  जब प्रधान के घर गई तो उसके साथ मारपीट की गई।

गांव के धनंजय दूबे को भी धमकी  दी गई है। इससे ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासर की होगी। इस दौरान धनंजय दूबे, विकास दूबे, दुर्गा प्रसाद, दुर्गावती, अनीता, मंगरी, दिनेश, बाबूलाल, दुर्गावती, दुखंती, अनिल, रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें