मोरवा थाना क्षेत्र के चकरिया गांव में शिवानी पनिका (14) निवासी चकरिया मोरवा का शव उसके घर में मंगलवार की दोपहर फंदे से लटकता मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।