रायपुर पुलिस ने छह दिन पूर्व चकया गांव में युवक और युवती की मौत के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस की माने तो युवक ने पहले प्रेमिका की कनपटी पर गोली मारी, इसके बाद खुद को गोली मारकर हत्या कर ली।
यह जानकारी बुधवार को एसपी रामलाल वर्मा ने पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता में दी। बताया कि रायपुर थाना क्षेत्र के चकया गांव में 19 फरवरी की सुबह वैनी निवासी सुनीता पटेल (22) और पंकज केशरी का (20) शव मिला था। दोनों की कनपटी पर गोली के निशान थे। पास ही पिस्टल बरामद हुआ था।
सुनीता के पिता ने लालवर्ती पटेल ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने बताया कि पंकज केशरी के मोबाइल फोन की दो सिम कार्ड के डिटेल और परिवार के लोगों से पूछताछ में पता चला कि सुनीता और पंकज में गहरी नजदीकियां थीं।
पंकज सुनीता से शादी करना चाहता था, लेकिन सुनीता की शादी दूसरे जगह हो गई थी। छह माह से सुनीता मायके में रह रही थी और यहीं पर एक बच्ची को जन्म दी थी। 18 फरवरी को पंकज ने सुनीता को फोन कर पास के चकया गांव के नजदीक मिलने के लिए बुलाया था।
वहां जाने के बाद पहले सुनीता फिर खुद के कनपटी पर गोली मार कर आत्महत्या कर लिया। एसपी ने बताया कि एक माह पहले ही उसने 20 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी।