फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को कुल्हाड़ी से किया घायल

Fri, 06 May 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव में गुरुवार रात एक बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता सुरेश (40) पर हमला बोल दिया। सुरेश को बचाने के चक्कर गई दादी फुलवा (65) को भी पीटा। घायलों की चीख, पुकार सुन लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गया। शुक्रवार को फूलवा ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे समूह के रुपये की लेनदेन को लेकर सुरेश और उसके बेटे के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। नाराज युवक ने कुल्हाड़ी से पिता सुरेश पर वार कर दिया। सुरेश ने अपना गर्दन किनारे कर लिया, वरना गंभीर चोट लग जाती। इसके बाद मनबढ़ युवक ने डंडे से पिता को पीटना शुरू कर दिया। सुरेश की आवाज सुन कर उसकी मां फुलवा विवाद शांत कराने गई तो युवक ने उसे भी नहीं बख्शा और पीटकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर रात में ही फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी नहीं मिला। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एक निजी क्लिनिक में घायलों का उपचार हुआ। घायलवस्था में वृद्धा ने कोतवाली जाकर खुद और बेटे की जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। सीओ सच्चिदानंद का कहना है कि पिता और दादी की पिटाई करने वाले आरोपी की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें