फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर चार लाख की लूट

Fri, 06 Jan 2017 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
घोरावल में व्यापारी हमले की सीसी कैमरे का पुटेज देखती पुलिस।
विज्ञापन

विज्ञापन
कस्बे में गुरुवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने किराना के होलसेल व्यापारी किशोर ऊमर (45) और उनके बेटे अमन ऊमर (18) को गोली मार दी। एक गोली अमन के सीने के नीचे जबकि किशोर के पेट में दो गोली लगी। बदमाश अमन के हाथ से रुपयों से भरा एक बैग लेकर फरार हो गए जबकि दूसरे बैग ले जाने में असफल रहे। दोनों को पीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। एसपी, एएसपी, सीओ ने  घटनास्थल का निरीक्षण किया। किशोर के भतीजे आलोक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

 घोरावल के रहने वाले किशोर ऊमर की शिवद्वार जाने वाले मार्ग पर थोक किराना की दूकान है। दूकान से करीब 200 मीटर दूरी पर सिरसाई मार्ग पर आवास भी है। गुरुवार की रात करीब 10: 45 बजे किशोर दूकान बंद कर बेटे अमन के साथ पैदल घर के लिए निकले थे। रास्ते में पोस्ट आफिस के समीप बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को घेर लिया। दो बदमाश अमन के हाथ से रुपये से भरा बैग छीनने लगे। बैग देने से इंकार करने पर  बदमाशों ने पिता पुत्र को गोली मार दी। रुपये से भरा बैग लेकर तीन मुहानी रास्ते की ओर फरार हो गए गए। बैग में चार लाख रूपए थे। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों के बाहर निकले तो पिता-पुत्र सड़क पर गिरे थे। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें डॉक्टर ने उन्हेें देखते ही वाराणसी रेफर कर दिया। देर रात साढ़े 12 के करीब एसपी, एएसपी सीपी शुक्ला मौके पर पहुंचे। शुक्रवार को बैंक के सीसी टीवी की फुटेज को भी पुलिस ने खंगाला। एसपी लल्लन सिंह ने कहा कि घटना का पर्दाफाश करने के लिए सिटी की अगुवाई में स्वाट टीम और घोरावल कोतवाल को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें