बैढ़न कोतवाली क्षेत्र की एक युवती के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने युवती को ब्लैकमेल कर चार दोस्तों से भी संबंध बनाने के लिए बाध्य किया। गुरुवार की शाम युवती की शिकायत पर बैढ़न पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पांचवां आरोपी पुलिस आरक्षक फरार है।
पुलिस के मुताबिक बैढ़न कोतवाली क्षेत्र के पुष्पेंद्र पांडेय ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने युवती को ब्लैकमेल कर दोस्तों के साथ संबंध स्थापित करने के लिए बाध्य किया। इस तरह पुष्पेंद्र सहित पांच आरोपियों ने युवती को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर हवस का शिकार बनाया। युवती ने गुरुवार को घरवालों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी और पुष्पेंद्र पांडेय, उसके साथी विनयनगर थानाक्षेत्र के नवजीवन विहार निवासी संजय साकेत, बैढ़न के बलियरी निवासी धनंजय शाह, गनेरी निवासी विनोद शाह को गिरफ्तार कर लिया। पांचवें आरोपी पुलिस आरक्षक सुधीर रजक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। सुधीर सिंगरौली पुलिस लाइन में तैनात है, लेकिन वह अवकाश पर बताया जा रहा है।