फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर हादसे की जांच क्राइम ब्रांच को

Sun, 22 May 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
डेराबस्सी फ्लाईओवर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में फ्लाईओवर पर हुई चार संदिग्ध मौतों की जांच अब मिर्जापुर क्राइम ब्रांच करेगी। डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर सोनभद्र पुलिस ने जांच से जुड़ी पत्रावली मिर्जापुर भेज दी है। वहीं कोतवाली पुलिस ने मृतक दीपेंद्र राठौर दीपू के परिवार वालों को नोटिस भेजकर इस मामले से जुड़ी जानकारी के साथ बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। उधर 25 मई को फ्लाईओवर पर मृतक परिवार के लोग सामाजिक और गैर सामाजिक संगठनों के साथ श्रद्धांजलि सभा करेंगे। एसपी रामलाल वर्मा ने हादसे से  जुड़ी रिपोर्ट मिर्जापुर भेजने की पुष्टि की है।
विज्ञापन



25/26 अप्रैल की रात फ्लाईओवर के बीचोबीच संदिग्ध परिस्थितियों में अपाचे बाइक में आग लगने से पकरी निवासी दीपेंद्र राठौर दीपू, रोहित सिंह और एक अज्ञात युवती की मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रणव ने एक सप्ताह बाद वाराणसी में दम तोड़ दिया था। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेेंट का केस दर्ज कर लिया था।


परिवार के लोग हत्या का केस दर्ज कराने को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। गैर और राजनीतिक संगठनों ने न सिर्फ रोष मार्च निकाला बल्कि सीबीआई जांच की मांग कराने पर अड़े रहे। गुरुवार को डीएम के बुलावे पर सांसद छोटेलाल खरवार सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कलेक्ट्रेट में उनसे नए सिरे से मामले की जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन



विवेचक कोतवाली के एसएसआई अतुल सिंह ने बताया कि डीआईजी विंध्याचल मंडल के निर्देश पर अब इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच मिर्जापुर करेगी।  उन्होंने दीपेंद्र राठौर के पिता इंद्रबहादुर सिंह और दोनों भाइयों को बयान दर्ज कराने के लिए कोतवाली बुलाया था। चूंकि शनिवार को ही केस मिर्जापुर ट्रांसफर हो गया है, इसलिए  अब मिर्जापुर पुलिस ही जांच पड़ताल करेगी। वहीं एसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि फ्लाईओवर हादसे से जुड़ी फाइल मिर्जापुर भेजवा दी है।

सीबीआई जांच के लिए चलेगा हस्ताक्षर अभियान


 भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को राबट्र्सगंज के चंडी तिराहे पर स्थित हनुमान मंदिर पर हुई। इसमें फ्लाईओवर कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई। निर्णय लिया गया कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए जनता के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया  जाएगा।


बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विवेक सिंह पटेल ने कहा कि जिले में सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों, व्यापारियों एवं अधिवक्ता फ्लाईओवर कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन चला रहे हैं। पीड़ित परिवार भी न्याय की गुहार लगा रहा है। परिवार इसको लेकर धरना भी दे चुका है लेकिन शासन-प्रशासन लोगों की आवाज का दबाने का प्रयास कर रहा है। कहा कि मांग के समर्थन में छात्र संगठन जनता के बीच जाकर हस्ताक्षर अभियान चलायेगा।


जनता को प्रशासनिक उपेक्षा से रूबरू कराया जाएगा। जिला महामंत्री आकाश कुमार सोनू और उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल ने कि कहा कि सीबीआई जांच कराने तक संघर्ष जारी रहेगा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान चलेगा। बैठक में अभिनेश मौर्य, सतीश पटेल, राजीव बरनवाल, दिलीप सोनी, विक्रम सिंह, रमेश यादव, सैफ, सागर सोनकर मौजूद रहे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें