फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह में पति और पत्नी पर हमला

Fri, 25 Mar 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन कला गांव में बुधवार की शाम परिवारिक विवाद में देवर ने कुल्हाड़ी से भाभी इसरावती (32) पर हमला कर दिया। पत्नी को बचाने गए पति राजेंद्र (35) भी घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया
विज्ञापन


जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने महिला को वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला के ससुर और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना गुरुवार शाम करीब सात बजे की है। परिवारिक कलह को लेकर सगे भाईयों में विवाद हो गया।

इससे नाराज होकर देवर दिनेश ने कुल्हाड़ी से भाभी इसरावती पर हमला कर दिया। गर्दन पर चोट लगते ही महिला गिर पड़ी। दिनेश ने फिर से चेहरे और जांघ पर वार कर दिया। उसकी चीख सुनकर उसे बचाने गए पति राजेंद्र के साथ भी दिनेश ने मारपीट की। आस पास के लोग हस्तक्षेप करने गए तो दिनेश फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस महिला को जिला अस्पताल ले आई। दारोगा अब्बू बख्श खां ने बताया कि राजेंद्र की तहरीर पर उसके भाई दिनेश और पिता श्यामबिहारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें