फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत तरीके से गेहूं का बीज बेच रहे दो व्यक्ति पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने मंगलवार को एडीओ कृषि सुरेश सिंह, कृषि बीज भंडार प्रभारी सर्वेश के साथ कई बीज की दुकानों पर छापेमारी की। जिला कृषि अधिकारी ने किसान बीज भंडार की दुकान से एक कीटनाशक का नमूना लेकर सील बंध किया गया। इसी दौरान उन्होंने दो व्यक्तियों को पकड़ा जो गैर जिले से यहां आकर दुकानों और किसानों को गलत नंबर का गेहूं का बीज बेच रहे थे। दोनों के पास से उन्होंने गेहूं के बीज पांच कुंतल 40 किग्रा बरामद किया। कृषि अधिकारी ने बताया कि एचओडब्लू 154 का गेहूं का बीज दोनों व्यक्तियों द्वारा किसानों को एचओडब्ल्यू 234 बताकर बेचा जा रहा था। उन्होंने बताया कि दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर देने का निर्देश एडीओ कृषि को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें