थाना क्षेत्र के बाग्घानाला के समीप बुधवार को स्कर्पियो ने पीछे से ऑटो मेें टक्कर मार दी। ऑटो पलटने से उसमें सवार पांच श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी चोपन में भर्ती कराया।
सांय करीब चार बजे बग्घानाला के समीप वाराणसी- शक्तिनगर मार्ग पर डाला की तरफ से चोपन की ओर जा रही स्कार्पियो पीछे से सवारियों से भरी ऑटो में टक्कर मारते हुए निकल गई। इससे अनियंत्रित ऑटो सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में ऑटो सवार पांच श्रमिक घायल हो गए। घायलों को तड़पता छोड़ ऑटो चालक भी घटना स्थल से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे पीआरवी ने डाला निवासी बबलू (25), सलईबनवा निवासी वीरेंद्र (26), डहकुडंडी निवासी रीता (16), कोटा के समरटोलवा निवासी सुगवंती (35) और कोटा के जुड़वानी टोला निवासी बंधना (15) को सीएचसी ले गई। पुलिस ने बताया कि ऑटो पर दर्जन भर से अधिक लोग सवार थे। लेकिन अन्य यात्रियों को मामूली चोंटे आई है। घायलों ने बताया कि वे लोग राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक किसान के यहां गेहूं की कटाई करने के लिए जा रहे थे।