फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य पर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के एक महाविद्यालय की कई छात्राओं ने प्रधानमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर प्राचार्य पर परीक्षा में नंबर दिलाने के नाम पर छेड़खानी, दुष्कर्म और किसी को बताने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। अंबुज शर्मा अवर सचिव (पब्लिक) प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली ने एसपी को एसडीएम, सीओ और डीआईओएस की संयुक्त टीम गठित कर जांच करवा कर कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा है। जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

छात्राओं ने प्रधानमंत्री को 11 सितंबर को भेजे गए शिकायती पत्र में लिखा है कि कालेज का प्राचार्य और दो शिक्षकों की छात्राओं के साथ छेडख़ानी करते हैं। वर्ष 2018 में प्रैटिक्ल इग्जाम में अधिक नंबर दिलाने के नाम पर प्राचार्य ने अलग-अलग तिथि को पांच छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्राओं ने अपने घरवालों को घटना की जानकारी दी। घरवाले कालेज पहुंच कर प्राचार्य से घटना के संबंध में पूछताछ करने का प्रयास किया तो उनको धमकी देते हुए भगा दिया। छात्राओं का कहना है कि प्राचार्य धमकी देते हैं कि उसके खिलाफ कहीं कोई शिकायत करें कार्रवाई नहीं होगी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करवा कर आरोपी प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सदर एसडीएम शादाब असलम ने कहा कि अंबुज शर्मा अवर सचिव (पब्लिक) प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली के पत्र के अनुसार प्राचार्य के खिलाफ प्राप्त शिकायती पत्रों की जांच शुरू कर दी गई है। कहा कि जल्द ही जांच कर रिपोर्ट डीएम और एसपी को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें