सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के ब्रम्हनगर मोहल्ले में गुरुवार को पारिवारिक कलह को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। नाराज पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। इससे खफा होकर विवाहिता ने सौ नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस ने कहा कि सुलह न होने पर हिरासत में लिए गए युवक का पत्नी की पिटाई करने के आरोप में चालान कर दिया जाएगा।