फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर से गैस निकालने वाले चार पकड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा में शुक्रवार की रात आपूर्ति कर्मियों ने सिलेंडर से गैस निकालने वाले चार युवकों को पकड़ा है। इनके कब्जे से 47 सिलेंडर और पिकअप वाहन बरामद हुआ है। डीएम से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की तहरीर पर चारों के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब दस बजे तुर्रा पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रिपुसूदन लाल आर्य, आपूर्ति निरीक्षक सीपी श्रीवास्तव के साथ तुर्रा में छापेमारी की। इस दौरान पिकअप से भरे सिलेंडर उतारकर खाली सिलेंडर में गैस भरते हुए चार लोगों को पकड़ लिया। आपूर्ति विभाग की सूचना पर पुलिस ने सिलेंडर से चोरी करने के आरोप में चार को हिरासत में ले लिया। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि पूछताछ में इनकी पहचान भदोही जिले के सुरियावां क्षेत्र के तुलापुर गांव निवासी बिंदु राम, तुलीचक गांव डब्बू उर्फ शिवधारी, मोनीगांव निवासी विकास विश्वास और गाजीपुर जिले के शंकरपुर निवासी सुनील यादव ने बताया कि एजेंसी से वह लोग सिलेंडर उपभोक्ताओं को देने के लिए ले जाते थे। रास्ते में प्रति सिलेंडर से दो से तीन किग्रा गैस चोरी कर खाली सिलेंडरों में भरने काम करते हैं। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रिपुसूदन लाल आर्य ने चारों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। लेकिन अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। आरोपियों के कब्जे से मिले 47 सिलेंडर को गैस एजेंसी के संचालक की सुपुर्दगी मेें दे दिया गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे मेें ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें