सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मेहुड़ी गांव के समीप स्थित एक बगीचे में शनिवार की सांय करीब चार बजे अज्ञात एक युवक पेड़ से फांसी इहलीला समाप्त कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल राजीव मिश्रा ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने कहा कि कुछ लोगों ने युवक को पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता देख उसे रोकने के लिए आवाज लगाया, लेकिन वह नहीं माना और झूल गया। मृतक की शिनाख्त कर उसके घरवालों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।