फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाइक के धक्के से घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। रविवार की देर शाम डाला रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक्टर खड़ाकर लघुशंका करने जा रहा ट्रैक्टर चालक सालिकराम अगरिया (25) एक मोटरसाइकिल की चपेट में आ गया। धक्का लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे सीएचसी चोपन में भर्ती कराया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को घायल की स्थिति गंभीर होते देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घायल को वाराणसी ले जाते समय सोमवार की देर शाम रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर ओबरा पुलिस ने मंगलवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक के पिता रामनाथ अगरिया निवासी जुगैल टोला जोरवा थाना जुगैल की तहरीर पर आरोपी सुरेंद्र कुमार पुत्र कालिका निवासी बिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें