ओबरा। ओबरा तापीय परियोजना के आवासीय कॉलोनी परिसर में रह रहे लोगो का भौतिक सत्यापन कार्य तेजी से चल रहा है। परियोजना कॉलोनी के सेक्टर तीन, चार एवं आठ का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। भौतिक सत्यापन के दौरान कई लोगों चिन्हित किया गया है जो गलत तरीके से रह रहे है। अवर अभियंता इं. आरपी सिंह ने बताया कि आवासों का भौतिक सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। कई लोग ऐसे पाए गए हैं जिनके पास आवास का रिकॉर्ड नही मिल पा रहा है। उनको चिन्हित किया गया हैं। उन्होंने कहा कि निरंतर आवासों की निगरानी के लिए उचित कदम उठाए जा रहे है। बता दें कि ओबरा तापीय परियोजना के सीजीएम इं. सीपी मिश्रा के आदेश परियोजना आवासों का सत्यापन किया जा रहा है। इस अभियान में कार्यालय सहायक उमेश सिंह, पंकज सिंह, चंद्रबली यादव, वाहिद मौजूद रहे।