फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक को चाकू मारने पर तीन पर मुकदमा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। प्रधानाध्यापक पर चाकू से किए गए हमले के मामले में पुलिस ने सोमवार की रात आरोपी दो भाइयों व उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

नगर में सोमवार को कड़िया पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्यामनारायण कुशवाहा को चाकू मारकर हमला कर दिया गया था। डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में किराये के मकान में पड़ोस में रहने वाले पुरना पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनीता के पुत्रों गौरव व शरद का श्यामनारायण के भतीजे आशीष व मुहल्ले में रहने वाले बबलू से विवाद हो गया था। गौरव व शरद ने आशीष को पीट दिया था। सोमवार शाम के समय उसी बात को लेकर बबलू को गौरव व शरद पीट रहे थे। श्यामनारायण व आशीष जब बीच बचाव करने लगे तो गौरव ने चाकू से श्यामनारायण के सिर पर वार कर दिया था। इस मामले में श्यामनारायण की तहरीर पर पुलिस ने गौरव, शरद व उसके पिता कृष्णकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को शरद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें