सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में पिछले 48 घंटे के दौरान कई स्थानों पर युवकों ने मारपीट की। रामलीला में मारपीट होने से अफरा-तफरी मच गई। इसकी जानकारी होने पर फोर्स के साथ एएसपी अरुण कुमार दीक्षित पहुंच गए। लेकिन तब तक विवाद करने वाले युवक वहां से खिसक गए थे। उधर मेन चौक के समीप कोतवाल सीपी पांडेय ने विवाद करने की शक में चार युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों के परिजनों को बुलाकर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।