फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबुलगंज में शव मिलने से सनसनी,हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। डिबुलगंज बिस्तापित बस्ती में शुक्रवार की शाम एक सड़ी-गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शव के पास कुत्तों के मंडराते हुए देख ग्रामीणों ने शव की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया तो पता चला कि डिबुलगंज के ही अजीत कुमार भारती का शव है जो विगत 5 दिन पूर्व घर से लापता हो गया था।
विज्ञापन

डिबुलगंज निवासी श्याम कार्तिक भारती का 23 वर्षीय पुत्र अजीत जो चालक का कार्य करता था। सोमवार को अपने घर से लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश आसपास व रिश्तेदारी में कर रहे थे। इसी दौरान अजीत के घर से कुछ ही दूरी पर ग्रामीणों ने कुत्तों को एक शव को नोचतें देख सन्न रह गये। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंचे अनपरा थाना प्रभारी शैलेष राय ने शव का पंचनामा कर शव को अंत्य परीक्षण के लिए दुद्धी कोतवाल शैलेष राय ने बताया कि शव एक खाली पड़े प्लाट में घासों के बीच पड़ी थी। घटना के सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। हालांकि अजीत की मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें