फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से बंद मकान में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पुलिस चौकी के रेणुकूट नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में धरिकार बस्ती के समीप स्थित भवन में आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना शार्ट सर्किट होने के कारण बताया जा रहा है। वार्ड नंबर तीन में वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग के सामने कांट्रेक्टर अखिलेश यादव का मकान है। जिसके प्रथम तल पर उन्होंने अपना कार्यालय बनाया हुआ है। शनिवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कार्यालय के अंदर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जैसे ही लोग कुछ समझ पाते कमरे में से आग की लपटें उठने लगी। जिससे एक कमरे में रखे फर्नीचर, आलमारी, फाइल जलकर नष्ट हो गए। रहवासियों की सूचना पर तत्काल पहुंची हिंडालको की फायर ब्रिगेड टीम बचाव व राहत में जुट गई। जिससे आग की लपटें अगल बगल के कमरे तक नहीं पहुंच सकी और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। अगलगी की घटना शॉर्ट सर्किट के कारण होना बताया जा रहा है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पाकर नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि भवन स्वामी अखिलेश यादव एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पंजाब गए हुए हैं। प्रथम तल में बने उनके कार्यालय में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गया। हिंडालको फायर ब्रिगेड ने तत्काल आग पर काबू पा लिया। इस घटना से कमरे में रखे फर्नीचर, आलमारी, फाइल और कुछ कुर्सियां जल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें