फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनयिंत्रित बल्कर पेड़ से टकराया, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के जोरूखांड गॉव के पास रीवॉ-रॉची मार्ग पर बुधवार की रात करीब 12 बजे एक बल्कर (ट्रक) अनियंत्रित होकर बरगद के पेड़ से टकरा गया। इसमें चालक चंद्रशेखर (45) फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व ग्रामीणों के प्रयास से करीब तीन घंटे बाद उसे बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बुधवार की रात्रि करीब 12 बजे राखड़ लदा बल्कर (ट्रक) दुद्धी की तरफ़ से विंढमगंज होते हुए झारखंड की ओर जा रहा था। जोरूखांड गांव के पास रीवॉ-रॉची मार्ग पर बल्कर (ट्रक) अचानक अनियंत्रित होकर बरगद के पेड़ से टकरा गया। इससे चालक पेड़ और बल्कर (ट्रक) के बीच फंस गया। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर अपने घरों से बाहर निकल गए। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब तीन घंटे बाद बल्कर (ट्रक) के बाहर निकाला। हादसे में घायल चालक चंद्रशेखर निवासी बहुअरा थाना राबर्ट्सगंज का निवासी है। उसे तीन बजे भोर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज मे भर्ती कराया गया। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। चर्चा है कि सड़क के किनारे स्थित बरगद के पेड़ से पूर्व में भी कई वाहन टकरा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें