अनपरा। रेनूसागर मे हुए आगजनी व बवाल के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिये गये 20 युवको में से 11 को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज सकती है।
सूत्रों की मानें तो काफी हद तक इंजीनियरिंग हास्टल व सब स्टेशन से उठाए गए सामान को गरबंधा, परासी व आसपास के क्षेत्रों से पुलिस ने बरामद कर लिया है। तीन दिन की कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों को जेल भेजने की तैयारी में है। बुधवार को भी लैपटाप, बिजली उपकरण, फोन, गिटार आदि बरामद किए गए हैं। समय के साथ स्थिति नियंत्रित हो गई है। पुलिस पूरे मामले में बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना में शामिल कई किशोर नाबालिग भी बताए जा रहे हैं। बच्चों की गलती की सजा परिजन भुगतने लगे हैं। कड़ी दर कड़ी घटना की वास्तविकता भी सामने आने लगी है। लोगों की मानें तो घटना में अधिकांश युवा ही शामिल है जिन्होंने आगजनी व तोड़फोड़ सहित प्रशासन पर पत्थरबाजी की है। इससे पूर्व पुलिस 33 लोगों को जेल भेज चुकी है।