फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवा-कार की टक्कर, कार चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी के वैष्णों मंदिर केे पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सोमवार की रात हाइवा ट्रक और इंडिगो कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार मनोज कुमार सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र में चेतक कंपनी का बनवाया हुआ मार्ग अधूरा होने से दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार के भभुआ जिला अंतर्गत मोहनिया थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव का रहने वाला मनोज कुमार सिंह पुत्र कन्हैया डाला में रहकर ट्रक का संचालन करता था। सोमवार की रात वह चोपन से डाला की तरफ से इंडिगो कार से डाला क्रशर प्लांट पर जा रहा था। वैष्णों मंदिर के पास रेलवे के पुल के निर्माण का कार्य चल रहा है। इस नाते यहां सड़क को वन-वे कर दिया गया है। रात में विपरीत दिशा से आ रही हाइवा और इंडिगो कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में मनोज कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और कार में फंस गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डाला पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे मनोज को बाहर निकाल कर इलाज के लिए एंबुलेंस से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां डाक्टरों ने मनोज को देखते ही मृत घोषित कर दिया। फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें