सोनभद्र। कोतवाली के कम्हारी गांव के समीप शनिवार की देर शाम पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 25 किग्रा गांजा बरामद किया है। दोनों का एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर दिया गया है। स्वाट टीम प्रभारी और कोतवाल गश्त के दौरान शाम करीब 7:30 बजे कम्हारी गांव के समीप पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोका। पूछताछ में उनकी पहचान राबर्ट्सगंज कोतवाली के बभनौली गांव निवासी माइकल सोनकर और वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के रहने वाले गप्पू यादव के रूप में हुई। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया चेकिंग और पूछताछ से पता चला है कि दोनों युवक गांजा तस्कर हैं। उनके कब्जे से बोरी में 25 किग्रा गांजा बरामद हुआ है। कस्बा चौकी इंचार्ज की तहरीर पर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर रविवार को उनका चालान कर दिया गया। बताया पूर्व में भी माइकल और गप्पू यादव अन्य मामलों में जेल जा चुके हैं। पूछताछ करने पर आरोपियों ने गांजा के कारोबार में लिप्त अन्य लोगों के बारे में जानकारी दी है। फरार तस्करों की खोजबीन की जा रही है।