फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन से कुछ दूर मंगलवार की सुबह पंकज कुमार (24) ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घायल युवक के जेब से आधार कार्ड और प्रेमपत्र मिला है। घायल ही हालत गंभीर देख पीएचसी के डाक्टरों ने उसे सीएचसी रेफर कर दिया। विंढमगंज रेलवे स्टेशन से पश्चिम आदर्श नगर के समीप बुधवार की सुबह दूद्धी की ओर से झारखंड की तरफ जा रही जम्मूतवी टाटा एक्सप्रेस के सामने एक युवक ने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आकर युवक घायल हो गया। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड पर उसकी शिनाख्त कोन के निगाई निवासी पंकज पुत्र रणजीत सिंह के रूप में हुई। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज ले जाया गया। यहां से बगैर प्राथमिक उपचार किए उसे सीएचसी दुद्धी भेज दिया। लोगों ने नाराजगी जाहिर की तो ड्यूटी पर मौजूद फार्मासिस्ट ने बताया कि डॉक्टर मीटिंग में रावर्ट्सगंज गए हैं, इसलिए यहं घायल का उपचार संभव नहीं है। पुलिस ने बताया पंकज की जेब से प्रेमपत्र मिला है। पत्र में युवक ने प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है। पत्र में लड़की का व उसके घरवालों का मोबाइल नंबर लिखा है। युवक ने लिखा है कि उसकी मृत्यु के बाद पहले प्रेमिका और बाद में घरवालों को फोन खबर कर दी जाए। घटना की जानकारी मिलने पर घायल के घरवाले अस्पताल पहुंच गए। सीएचसी पर युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें