फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बाजार मे ईश्वरचंद जनरल स्टोर में पांच दिन पहले हुई चोरी का खुलासा बुधवार को पुलिस ने कर दिया। चोरी में शामिल दो लोगों में से एक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पकडे गये युवक के पास से 89 हजार रूपये बरामद हुआ है। पुलिस चौकी क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे ईश्वरचंद जनरल स्टोर की दुकान में पांच दिन पूर्व चोरों ने चोरी की थी। बुधवार को डाला बाजार स्थित चुडीगली निवासी जितेंद्र पुत्र रामदास को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 89 हजार रूपये बरामद किया। पुलिस ने अनुसार पूछताछ में युवक ने बताया कि वह ईश्वरचंद की दुकान में काम करता था। दुकान में ढेर सारा रूपये देखकर उसके मन मे लालच आ गया। तीन जनवरी को दुकान मे काम खत्म होने के पहले ही दुकान के छत पर जाने वाले सिढी पर लगे दरवाजा की कुंडी को खुला छोड दिया था और दूसरे दिन ही रात्रि में वे अपने एक और साथी के साथ मिलकर छत के रास्ते दुकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें