सोनभद्र। पुलिस गश्त की पोल खोलते हुए सोमवार की रात राबर्ट्सगंज कोतवाली के उरमौरा गांव में कमानी की दूकान का दीवार तोड़ चोरों ने जैक समेेत हजारों का सामान चुरा ले गए। जानकारी होने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित दुकानदार कमलेश ने घटना की तहरीर दे दी है।
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिचपई गांव निवासी कमलेश उरमौरा में राजमार्ग के किनारे मकान में कमानी मरम्मत करने की दुकान खोलकर जीवकोपार्जन करता है। सोमवार की देर रात दुकान बंद कर कमलेश अपने घर चला गया। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे दुकानदार दुकान खोला तो दिवार टूटा देख उसके होश उड़ गए। दुकान का कई सामान गायब था। चोरी खबर मिलते ही आसपास के लोग पहुंच गए। दुकानदार ने कोतवाली जाकर पुलिस को चोरी की तहरीर दी। कमलेश के मुताबिक चोर चार जैक समेत करीब 60 हजार का सामान चुरा ले गए है। उसने एक परिचित व्यक्ति पर चोरी कराने का आशंका व्यक्त किया है। पुलिस का कहना है कि चोरों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश करने का प्रयास किया जा रहा है।
उधर डाला में पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर झुल्लन ट्रॉली के नीचे राजमार्ग के किनारे स्थित साइकिल की दुकान में बीती रात चोरी हो गई। मंगलवार को दुकानदार विनोद ने दुकान खोला तो उसे चोरी के बारे में पता चला। दुकानदार के मुताबिक चोर करीब आठ हजार का टायर, ट्यूब समेत अन्य सामान ले गए है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज राजेश यादव ने दुकानदार से चोरी गए सामानों का विवरण नोट किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस चोरों के बारे में पता नहीं कर सकी थी।