फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में भाजपा नेता पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर इलाके में मंगलवार की शाम कुछ लोगों ने घर में घुसकर भाजपा नेता चांद प्रकाश जैन पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की फोर्स व एक प्लाटून पीएसी पहुंच गई। पुलिस ने मिली तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

भाजपा के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चांद प्रकाश जैन खाड़पाथर में रहते हैं। मंगलवार की शाम को करीब सात बजे अचानक कुछ लोग गोलबंद होकर घर में घुस गए और भाजपा नेता पर हमला कर दिया। घर में मौजूद जनता दल यूनाइटेड के नेता दुष्यंत सिंह की भी भी हमलावरों ने पिटाई की। भाजपा नेता की पत्नी ने कुछ परिचितों को फोन कर घटना की सूचना दी। उसके बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर तत्काल पिंपरी, हाथीनाला, म्योरपुर व ओबरा थाने की फोर्स के साथ एक प्लाटून पीएसी भी पहुंच गई। घटना की तहरीर पाकर पुलिस ने अमरकांत, योगेंद्र नारायण, संजय यादव व एक अन्य के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 394, 452 व 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी अमरकांत को रात में गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि भूमि विवाद के कारण यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें