रामगढ़। वन रेंज के किरहुलिया बैरियर से अवैध खनन और परिवहन में पकड़े गए डंपर को वन विभाग ने दो लाख रुपये जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया। डीएफओ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व डंपर को पकड़ा गया था। बताया कि अवैध कटान और खनन परिवहन पर रोक लगाने के लिए शासन के निर्देश पर जो भी पकड़ा जायेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी रेंज को निर्देश दे दिए गए हैं। लापरवाही करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।