कोन। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हर्रा में शुक्रवार को तेलगुड़वा से तेज रफ्तार में आ रही वाहन ने बालिका को धक्का मार दिया। घरवाले बालिका को कोन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टर ने नवरंगी (5) की हालत गंभीर देख उसे सीएचसी चोपन रेफर कर दिया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुुताबिक दोपहर करीब दो बजे हर्रा में पुलिया के समीप नवरंगी पुत्री त्रिलोक पासवान खेल रही थी। उसी वक्त तेलगुड़वा की तरफ से जा रही वाहन ने बालिका को धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की सहयोग से परिजन बालिका को अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृत बच्ची की पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।