फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरानी से दुष्कर्म करने वाले के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। शादी का झांसा देकर नाबालिग नौकरानी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई सोमवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने की है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

बतादें कि रविवार की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में बिन ब्याही एक किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस के मुताबिक घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता के पिता का कहना है कि उसकी बेटी गांव के एक व्यक्ति के यहां नौकरानी का काम करती थी। उसका आरोप है कि जिस व्यक्ति के यहां काम करती थी उसने उसके बेटी को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसकी बेटी को गर्भ ठहर गया। बेटी ने आरोपी से गर्भपात कराने के लिए कही, लेकिन उसने यह कहते हुए गर्भपात नहीं कराया कि वह उससे शादी करेगा। सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें