सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के परिसिद्वी गांव में शनिवार की रात बच्चों के विवाद को लेकर मनबढ़ों ने घर में घुसकर एक महिला की पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुन मौके पर आसपास के लोग पहुंचे तो पिटाई करने वाले फरार हो गए। रविवार को पीड़िता बिल्किस ने पुलिस को सगे तीन भाइयों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घर पर दबिश दी गई, लेकिन मिले नहीं।