अनपरा। अनपरा क्षेत्र में बिजली चोरी में एक दिन पूर्व हुई जांच में खुलासे के बाद 13 के खिलाफ विद्युत चोरी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
अवर अभियंता विमलेश सिंह की अगुवाई वाली टीम ने मंगलवार को औड़ी मोड़, अनपरा बाजार, अग्रवाल धर्मशाला के समीप, कोलगेट परासी एवं डिबुलगंज आदि स्थानों पर अभियान चलाया। जांच में एक कनेक्शनधारी तो बीयर, देशी शराब, अंग्रेजी शराब के अलावा छोटे-छोटे दूकानदारों को कनेक्शन देकर बिजली चोरी कर रहा था। इसी तरह के अन्य कई मामले पकड़े गए। अनपरा पुलिस ने गरबंधा निवासी त्रिलोकी, श्रीकृष्ण किशोर, राजेंद्र प्रसाद यादव, सुभाष साहनी, अनपरा बाजार निवासी मुन्ना, केशव चंद्र, जगदीश गुप्ता, औड़ी मोड़ निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह, परासी गांव निवासी राम प्रसाद, विश्वनाथ सिंह, निजामुद्दीन, कैलाश गुप्ता एवं रवि शंकर सोनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जेई ने बताया कि 11 दूकानों को अवैध तरीके से बिजली कनेक्शन दिया गया था। इन लोगों के खिलाफ भी पुलिस को तहरीर दे दी गई है।