फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपतिजनक पोस्ट पर थाने में रिपोर्ट कराई दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। सोनांचल बार एसोसिएशन की बैठक अपर जिला जज न्यायालय परिसर में हुई। इसमें बार एसोसिएशन को मजबूत करने के लिए आपसी सहयोग पर बल दिया गया। बैठक में राम मंदिर कालोनी निवासी द्वारा सोशल मीडिया के जरिए अधिवक्ताओं व न्यायालय के विरुद्ध अशोभनीय संदेश भेजने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उसके विरुद्ध एकमत होकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के बाद अधिवक्ता रमाशंकर यादव, संजीव चौधरी, अनिल चौधरी, मनोज पाठक, कपूरचंद पांडेय, पुष्पराज पांडेय, रामपाल शास्त्री, नसीम अहमद खान, शशिरंजन श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, दीपक पांडेय, मिथिलेश तिवारी, गजेंद्र यादव, अनिल मिश्रा एवं उमेश चौबे ने थाना ओबरा में रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें