फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार लाख की हेरोइन के साथ गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज मेें बुधवार को घेराबंदी कर पुलिस ने तीन हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करो के कब्जे से करीब साढ़े चार लाख की हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ करने के बाद तस्करों ने अपने साथियों के बारे में जानकारी दी है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

देर शाम धर्मशाला चौक के समीप गश्त पर निकले कोतवाल भारत भूषण तिवारी और चौकी प्रभारी मो. अरशद खां ने संदिग्ध हाल में खड़े तीन युवकों को रूकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। संदेह होने पर पर पीछाकर पुलिस कर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि पकड़े गए राबर्ट्सगंज के ब्रम्हगनर निवासी दीपक मौर्य के पास से 16 ग्राम हेरोइन, हमीद नगर निवासी मो. अफरोज के कब्जे से 12 ग्राम और शाहगंज थाना क्षेत्र केे बालडीह गांव निवासी मनोज गुप्ता के पास से 17 ग्राम हेरोइन मिली है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब साढ़े चार लाख है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि मुगलसराय से हेरोइन लाकर बेचते है। इस कारोबार में कई लोग शामिल है। कहा फरार तस्करों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें