फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में पिछले 48 घंटे के दौरान मारपीट के मामले में पुलिस ने दंपती समेत आठ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घटना राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के दो गांव में हुई। जिला अस्पताल में पुलिस ने मारपीट में घायल महिला समेत तीनों घायलों का इलाज कराया।
विज्ञापन

मानपुर गांव के खेत में से ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से जग प्रसाद और उसके बेटे पंकज की पिटाई कर दी। जग प्रसाद की तहरीर पर मिठाई लाल, उसके भाई कुमार, पिंटू और बच्चा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
दूसरी घटना ओरगाई गांव की है। पुराने भूमि विवाद में कुछ लोगों ने एक महिला की पिटाई कर दी। पीड़ित गुड्डी की शिकायती पत्र पर रामधनी, भरत, उसकी पत्नी समदेई और रिंकी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि पूर्व में लेखपाल ने भूमि की नापीजोखी करवा कर पत्थरगड्डी कराई थी। लेकिन विपक्षियों ने पत्थरों को उखाड़ कर फेंक दिया है और उसकी भूमि में अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें