सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के बेलगड़ी गांव मेें सोमवार की रात रेनू (25) का शव उसके घर मेें बड़ेर से लटकता मिला। मंगलवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे राजेश की पत्नी रेनू का शव रस्सी के सहारे उसके घर में बड़ेर से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर घरवालों ने शव को नीचे उतारा। लेकिन रात होने की वजह से पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। उधर पूछताछ के दौरान घरवालों का कहना था कि रेनू ने खुद फांसी लगाकर जान दे दी है। लेकिन उसने ऐसा क्यों किया कुछ समझ में नहीं आ रहा है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।