बीजपुर। किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को चेतवा मोड़ से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। सोमवार को परिजनों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री को सुशील नामक व्यक्ति बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुखबिरों का जाल बिछाना शुरू कर दिया था। मंगलवार की प्रात: मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने आरोपी सुशील व किशोरी को चेतवा मोड़ से धर दबोचा। पुलिस ने किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया तथा आरोपी को विभिन्न धाराओं में निरुद्ध कर चालान कर दिया।