फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामलों में चार के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के फुलवारी गांव में रविवार देर शाम कुछ लोगों द्वारा की गई मारपीट में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं अलग-अलग जगहों पर हुए विवाद व मारपीट में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। रविवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर फुलवारी निवासी चुन्नी बेगम (40) पत्नी जलालुद्दीन और उनके पुत्र रशीद (17) के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की। इसमें दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों का सीएचसी में उपचार किया गया। जलालुद्दीन पुत्र हजरत की तहरीर पर जलालु पुत्र रहीम, शमसुद्दीन पुत्र जलालु, सायरा पुत्री जलालु और हबीबन बेगम पत्नी जलालु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी ओर मन्दहां निवासी संजय यादव पुत्र गणेश को हैंडपंप से पानी भरने के विवाद में, धुरकरी निवासी रामकेश चौहान पुत्र रामधारी को जमीनी विवाद में और बुधिराम व रामविलास पुत्रगण नन्हकू को पारिवारिक विवाद में सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें