फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के आरोप में सास-ससुर गिरफ्तार, चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के देवरीकाठ में तीन दिनों पूर्व विवाहिता की मौत के मामले में रविवार को पुलिस ने मृतका के सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। देवरीकाठ निवासी अनीता (20) पत्नी किशुन ने बीते शुक्रवार को भोर में कीटनाशक पदार्थ खा लिया था। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर करमा क्षेत्र के सरकी गांव निवासी मृतका अनीता के पिता बृजनाथ पासवान ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या का आरोप लगाया था। बृजनाथ का आरोप था कि एक वर्ष पूर्व उसने अपनी बिटिया अनीता की शादी देवरीकाठ निवासी किशुन से की थी। तभी से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है। पुलिस ने बृजनाथ पासवान की तहरीर पर मृतका के पति किशुन, ससुर रामविलास, सास मुन्नी देवी व बड़ी सास विमला देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का केस दर्ज कराया। रविवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने घोरावल के जुड़िया तिराहे से ससुर रामविलास और सास मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें