सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर निवासी कार मालकिन गृहस्थी का सामान समेट कर सोमवार की रात अपने चालक के साथ फरार हो गई। रात में पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उनकी तलाश के दौरान पुलिस ने कार को बिच्छी गांव के पास लावारिस हाल में बरामद कर लिया। चालक और मालिकिन की तलाश जारी है। राबर्ट्सगंज के एक मोहल्ले निवासी एक व्यक्ति ने लग्जरी कार खरीदी थी। करीब चार माह पूर्व गाड़ी चलाने के लिए उसने नगर के रहने वाले एक युवक को चालक रखा था। बताते हैं इस दौरान कार स्वामी की पत्नी से चालक की नजदीकी बढ़ गई और सोमवार की रात उसकी पत्नी जेवरात समेत अन्य सामान लेकर कार से भाग गई।